આંતરરાષ્ટ્રીયરાષ્ટ્રીય

भारत का गौरव: प्रोफेसर अनिमा आनंदकुमार ‘TIME100 AI’ लिस्ट में शामिल

भारतीय मूल की प्रख्यात वैज्ञानिक प्रोफेसर अनिमा आनंदकुमार ने वैश्विक स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। टाइम मैगजीन (TIME Magazine) द्वारा जारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची ‘TIME100 AI’ में उन्हें शामिल किया गया है। उन्होंने मौसम की सटीक भविष्यवाणी, न्यूक्लियर फ्यूजन, दवा विकास और क्वांटम टेक्नोलॉजी (Quantum Technology) जैसे जटिल क्षेत्रों में ‘एआई फॉर साइंस’ (AI for Science) की अवधारणा पर क्रांतिकारी शोध किए हैं। प्रोफेसर अनिमा की सबसे बड़ी उपलब्धि ‘न्यूरल ऑपरेटर्स’ (Neural Operators) तकनीक विकसित करना है, जिसकी मदद से एआई मॉडल को भौतिकी और विज्ञान के बुनियादी सिद्धांतों को आसानी से सिखाया जाता है।

मैसूर की रहने वाली प्रोफेसर अनिमा ने आईआईटी मद्रास (IIT Madras) से बी.टेक और अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल करने के बाद एमआईटी (MIT) में अपना शोध कार्य पूरा किया। उन्होंने एमेजॉन (Amazon) में काम करते समय मशहूर एआई टूल ‘सेजमेकर’ (SageMaker) को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, वह कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Caltech) में प्रोफेसर और दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया (NVIDIA) में एआई रिसर्च की सीनियर डायरेक्टर के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वैज्ञानिक क्षेत्र में असाधारण योगदान देने के साथ-साथ अनिमा एक कुशल भरतनाट्यम डांसर (Bharatanatyam Dancer) भी हैं।

ads image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *