મનોરંજનરાષ્ટ્રીય

भारतीय फिल्म उद्योग में हड़कंप: इंटरनेट आर्काइव पर लीक हुईं फिल्मों की स्क्रिप्ट्स और कट ऑर्डर्स

भारतीय फिल्म उद्योग से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला डेटा लीक (Data leak) मामला सामने आया है, जिसने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीबीएफसी के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल ‘ई-सिनेप्रमाण’ (E-Cinepramaan portal) से 500 से अधिक फिल्मों के अति गोपनीय दस्तावेज लीक हो गए हैं। इस पोर्टल के जरिए देशभर की फिल्मों को सेंसर सर्टिफिकेट प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी की जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, किसी अज्ञात तकनीकी खामी या साइबर अटैक (Cyber attack) के जरिए इन संवेदनशील दस्तावेजों को अवैध रूप से हासिल कर ‘इंटरनेट आर्काइव’ (Internet Archive) पर डाउनलोड के लिए सार्वजनिक कर दिया गया है।

हालांकि इस लीक में पूरी फिल्में शामिल नहीं हैं, लेकिन फिल्मों की मूल स्क्रिप्ट (Original script), सेंसरशिप कट ऑर्डर्स, कमर्शियल एग्रीमेंट्स (Commercial agreements) और करोड़ों रुपये की लाइसेंसिंग फीस जैसे बेहद गुप्त दस्तावेज लीक हो गए हैं। फिल्म निर्माताओं और डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए व्यावसायिक सौदे और कहानी की गोपनीयता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस तरह की संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक होने से भविष्य की ट्रेड बातचीत (Trade negotiations), बिजनेस डील्स और बॉक्स ऑफिस रणनीतियों (Box office strategies) पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

ads image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *