अहमदाबाद की कई प्रमुख स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
अहमदाबाद शहर के सैटेलाइट (Satellite area) और बोडकदेव (Bodakdev area) समेत विभिन्न इलाकों में स्थित प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल (Bomb threat email) मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, नारायण गुरु स्कूल, पोदार इंटरनेशनल स्कूल (Podar International School), विद्या भारती स्कूल और सी.एन. विद्यालय को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल भेजकर यह धमकी दी गई। मामला सामने आते ही स्कूल प्रशासन (School administration) ने तत्परता दिखाते हुए सभी छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत बिल्डिंग खाली कराई और समय से पहले छुट्टी देकर अभिभावकों को बच्चों को सुरक्षित घर ले जाने के लिए बुला लिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस बल, सेक्टर अधिकारी, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वायड (BDDS) और डॉग स्क्वायड (Dog squad) की टीमों ने मौके पर पहुंचकर पूरे स्कूल परिसर, कक्षाओं और पार्किंग एरिया को सील कर सघन चेकिंग शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इस खौफनाक ईमेल के साथ ही 21 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में आयोजित होने वाले मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट (Diljit Dosanjh concert) को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है। यह धमकी ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ (Khalistan National Army) के नाम से भेजी गई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों (Security agencies) को हाई अलर्ट पर रखकर साइबर क्राइम टीम द्वारा ईमेल के आईपी एड्रेस की गहन जांच की जा रही है।

