Glue Trap: क्या है और गुजरात में क्यों लगाया गया उत्पादन, बिक्री और खरीद पर प्रतिबंध?
ग्लू ट्रैप एक चिपचिपा जाल होता है, जिसका उपयोग चूहे और छोटे जानवरों को फंसाने के लिए किया जाता है। गुजरात सरकार ने अब इसके उत्पादन, बिक्री और खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने गुजरात हाईकोर्ट को बताया कि ग्लू ट्रैप में फंसने के बाद जानवर बेहद दर्दनाक तरीके से मरते हैं। इस मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए, राज्य के कृषि और गृह विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस प्रतिबंध का उद्देश्य जानवरों के प्रति क्रूरता को रोकना है। अब से, गुजरात में ग्लू ट्रैप का उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।