ગાંધીનગરગુજરાત

गुजरात सरकार के समर्थन से सर्बोटेक एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड को मिली नई दिशा

आणंद स्थित सर्बोटेक एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड एक ऐसा स्टार्टअप है, जिसने परंपरागत ब्रेन डेवलपमेंट पद्धतियों को आधुनिक न्यूरोकॉन्गिटिव टेक्नोलॉजी के साथ एकीकृत कर अनूठा उत्पाद विकसित किया है। यह उत्पाद विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य का मूल्यांकन कर उनकी ब्रेन ट्रेनिंग को अधिक प्रभावशाली बनाता है।

श्वेता प्रजापति ने अपने स्टार्टअप की सफलता का श्रेय गुजरात सरकार को देते हुए कहा, “हाल में हमारा स्टार्टअप लगभग 500 विद्यार्थियों पर अनुसंधान कर रहा है। सर्बोटेक के उपकरणों से विद्यार्थियों की मनोस्थिति का विश्लेषण हो सकता है, जिससे उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी मिलती है। मैंने कई स्टार्टअप्स को फंडिंग तथा सपोर्ट के अभाव में विफल होते देखा है, परंतु आई-हब जैसे प्लेटफॉर्म के सहयोग से हमारा स्टार्टअप आज समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन रहा है।”

आई-हब द्वारा लगभग 720 स्टार्टअप्स को सीधी सहायता मिली, 4000 कुशल रोजगार का सृजन हुआ

गुजरात में स्टार्टअप तथा नवाचार को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अहमदाबाद में गुजरात स्टूडेंट स्टार्टअप एंड इनोवेशन हब (आई-हब) की स्थापन की गई थी। आज यह पहल राज्य में नवाचार, रोजगार एवं उद्यमिता को वेग देने वाला सशक्त प्लेटफॉर्म बन गई है। लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से 1.5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में स्थापित इस अत्याधुनिक परिसर में लगभग 500 स्टार्टअप्स के एक साथ काम कर सकने की व्यवस्था है।

उल्लेखनीय है कि आई-हब द्वारा अब तक लगभग 720 स्टार्टअप्स को सीधी सहायता दी गई है और स्टार्टअप सृजन सीड सपोर्ट योजनांतर्गत 466 स्टार्टअप्स को 28 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता मंजूर की गई है। आई-हब के इनक्यूबेटेड स्टार्टअप्स द्वारा राज्य में लगभग 4000 कुशल रोजगार का सृजन हुआ है और इन स्टार्टअप्स की कुल मार्केट वैल्यू लगभग 3569 करोड़ रुपए तक पहुँची है, जो राज्य के सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम को दर्शाती है।

ads image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *