ahemdabadગુજરાત

अहमदाबाद के आनंद निकेतन स्कूल पर ₹10,000 का Penalty जुर्माना, 4 स्टाफ कर्मियों को नौकरी से निकाला

अहमदाबाद के शीलज स्थित आनंद निकेतन स्कूल में छात्र के नाश्ते में कांच का टुकड़ा निकलने और मलाला यूसुफजई से जुड़ी विवादित पुस्तक को लेकर हुए भारी हंगामे के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रोहित चौधरी ने सख्त रुख अपनाया है। स्कूल प्रशासन द्वारा पेश किए गए एक्शन टेकन रिपोर्ट (Action Taken Report) के अनुसार, इन गंभीर लापरवाहियों के लिए जिम्मेदार एजुकेशन कंसल्टेंट, दो सुपरवाइजर और कैंटीन इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया गया है। इसके अलावा, स्कूल ने विवादित पुस्तक को वापस ले लिया है और बंद पड़ी प्रार्थना को नियमित रूप से शुरू कराने का आश्वासन दिया है। छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिक्षा विभाग ने RTE रूल्स-2012 के तहत स्कूल पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया है।

डीईओ (DEO) ने स्पष्ट आदेश जारी किया है कि फूड एंड ड्रग्स विभाग से पूर्ण क्लीयरेंस (Clearance) मिलने तक स्कूल कैंटीन को संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो अभिभावक वैकल्पिक भोजन व्यवस्था से सहमत नहीं हैं, उन्हें कैंटीन फीस रिफंड (Refund) करने के निर्देश दिए गए हैं। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सुरक्षा (Police Protection) की मांग की गई है, जिसके बाद स्थगित की गई ऑफलाइन कक्षाएं (Offline Classes) फिर से नियमित रूप से शुरू की जा रही हैं। शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को भविष्य में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ads image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *