રાષ્ટ્રીય

चुनाव आयोग के खिलाफ ‘इंडी’ गठबंधन का प्रदर्शन, निर्वाचन सदन की ओर किया मार्च

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और कथित वोट चोरी के विरोध में INDIA ब्लॉक (INDIA Bloc) के विपक्षी सांसदों ने दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया। ‘सेव डेमोक्रेसी’ और ‘सेव माई वोट’ के प्लेकार्ड्स और पोस्टरों (Placards and posters) के साथ विपक्षी सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन सदन (Nirvachan Sadan) यानी चुनाव आयोग के मुख्यालय की ओर विरोध मार्च निकाला। सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद संसद मार्ग पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी अफ़रातफ़री और तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कार्रवाई करते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया था। हालांकि, कांग्रेस सांसदों द्वारा पुलिस बस को रोके जाने के बाद दोनों नेता हिरासत से बाहर निकलने में सफल रहे और पास स्थित आकाशवाणी भवन परिसर में जाकर जमीन पर धरने (Sit-in protest) पर बैठ गए। मौके पर सुरक्षा बल (Security personnel) तैनात कर दिए गए हैं और पुलिस अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे हैं।

ads image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *