अहमदाबाद के निकोल हिट एंड रन मामले में बड़ा खुलासा, हादसे के वक्त कार में मौजूद था आरोपी का दोस्त सागर
अहमदाबाद (Ahmedabad) के निकोल इलाके में हुए चर्चित हिट एंड रन मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। फुटपाथ पर सो रहे मां-बेटे को लग्जरी फॉर्च्यूनर कार (Fortuner car) से कुचलने वाला मुख्य आरोपी विरल चौधरी अकेला नहीं था, बल्कि हादसे के समय उसकी गाड़ी में उसका दोस्त सागर भी सवार था। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों ने घटना से पहले घर पर बियर की महफिल (Beer party) सजाई थी और इसके बाद खाना खाने के लिए बाहर निकले थे। रास्ते में विरल ने गाड़ी चलाते वक्त एक हाथ से स्टीयरिंग थामा और दूसरे हाथ से बियर का कैन खोलकर पीने लगा, जिसके चलते उसका वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यह भीषण दुर्घटना (Tragic accident) घटित हो गई।
दुर्घटना के तुरंत बाद मची अफरा-तफरा और भीड़ का फायदा उठाकर सागर मौके से फरार हो गया था, जबकि स्थानीय लोगों ने मुख्य आरोपी विरल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस जांच में सागर की संलिप्तता सामने आने के बाद अब निकोल पुलिस स्टेशन (Nikol police station) में उसके खिलाफ प्रोहिबिशन एक्ट (Prohibition Act) के तहत सह-आरोपी के रूप में मामला दर्ज किया जा रहा है। चूंकि सागर गाड़ी के अंदर ही मौजूद था, इसलिए ट्रैफिक पुलिस उसे इस मामले का मुख्य चश्मदीद गवाह (Eye-witness) बनाते हुए उसका बयान दर्ज करेगी, जिससे अदालत में यह साबित करने में मदद मिलेगी कि हादसे के वक्त विरल नशे की हालत में गाड़ी ड्राइव कर रहा था।

