આંતરરાષ્ટ્રીય

अमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका, सेनेट में डेमोक्रेट्स ने हासिल किया बहुमत

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर आयोजित मध्यावधि चुनावों (Midterm Elections 2026) के शुरुआती रुझानों और नतीजों ने वाशिंगटन की राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया है। चुनावी सर्वे के अनुमानों को सही साबित करते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) ने रिपब्लिकन के परंपरागत गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों में जबरदस्त सेंधमारी की है। सेनेट (US Senate) और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स दोनों में ही डेमोक्रेट्स ने बड़ा उछाल दर्ज किया है। भारतीय समुदाय के लिए भी खुशखबरी सामने आई है, जहां फ्लोरिडा से भारतीय मूल की पिया डांडिया और वर्जीनिया से सुहास सुब्रमण्यम (Suhas Subramanyam) ने जीत हासिल की है। इसके अलावा मिशिगन की हाई-प्रोफाइल सेनेट सीट पर अब्दुल अल सईद 3% वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

अमेरिकी सेनेट में करारी शिकस्त के बाद अब डेमोक्रेटिक पार्टी ने 100 में से 51 सीटें हासिल करके स्पष्ट बहुमत (Clear majority) का आंकड़ा पार कर लिया है। इन नतीजों के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने औपचारिक रूप से अपनी पार्टी की हार स्वीकार (Accepted defeat) करने की तैयारी दिखाते हुए कहा कि यदि बैलेट पेपर पर उनका नाम सीधे उम्मीदवार के रूप में होता तो रिपब्लिकन पार्टी भारी बहुमत से चुनाव जीतती। हालांकि, वे अब डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस करारे झटके के बाद ट्रंप के मनमाने और आक्रामक फैसलों पर काफी हद तक लगाम लग सकेगी।

ads image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *