આંતરરાષ્ટ્રીયવેપાર

अमेरिका में हवाई संकट! 11 हजार उड़ानें प्रभावित

अमेरिका में शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की संचार सेवा में अचानक तकनीकी खराबी आने से हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने देशभर में ग्राउंड स्टॉप (Ground Stop) लागू कर दिया। इसके चलते कई एयरपोर्ट पर विमानों की उड़ान और आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई। करीब चार घंटे बाद प्रतिबंध हटा लिया गया और धीरे-धीरे उड़ान सेवाएं सामान्य होने लगीं। जानकारी के मुताबिक, 22 एयर रूट ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में संचार संबंधी परेशानी आई थी। इस कारण 11 हजार से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं और हजारों यात्रियों को एयरपोर्ट पर परेशानी का सामना करना पड़ा। परिवहन सचिव सीन डफी के अनुसार, जमीन पर खड़े विमानों को उड़ान भरने की अनुमति नहीं थी, जबकि आसमान में मौजूद विमानों को सुरक्षित लैंडिंग की छूट दी गई थी।

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के पीछे किसी साइबर हमले (Cyber Attack) या माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में खराबी के संकेत नहीं मिले हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस मामले पर जानकारी दी। 11 सितंबर 2001 के हमलों के बाद देशभर में इस तरह का ग्राउंड स्टॉप दूसरी बड़ी घटना मानी जा रही है। इससे पहले जनवरी 2023 में NOTAM सिस्टम में खराबी के कारण उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई थीं। इस तकनीकी गड़बड़ी का असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी पड़ा। कनाडा की एयर कनाडा ने अमेरिका आने-जाने वाली कई उड़ानें रद्द कीं। वहीं, एयर इंडिया ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी (Travel Advisory) जारी की। एयरलाइन ने भारत और अमेरिका के बीच उड़ानों पर असर पड़ने की आशंका जताते हुए यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस (Flight Status) चेक करने की अपील की।

ads image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *