धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अखिलेश यादव पर पलटवार: ‘कथा रोकी गई तो नमाज और चर्च की प्रार्थना पर भी लगे रोक’
उत्तर प्रदेश के कुंडा के बेंती में चल रही श्रीराम कथा के दौरान बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। कथा पर रोक लगाने की मांग और चुनावी लाभ लेने के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान उन्हें अपने धर्म के प्रचार-प्रसार का पूरा अधिकार देता है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सनातन कथाओं पर रोक लगाने की बात की जाती है, तो क्या अन्य धर्मों की प्रार्थनाओं और इबादत पर भी रोक लगेगी? उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी कथाएं किसी चुनाव विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे पांच साल सनातन धर्म (Sanatan Dharma) के प्रचार के लिए चलती हैं।
भगवान कृष्ण पर दिए गए कथिते बयानों के संदर्भ में स्पष्टीकरण देते हुए धीरेद्र शास्त्री ने कहा कि तीन घंटे की कथा को मात्र तीन मिनट की सोशल मीडिया रील (Social media reel) से नहीं समझा जा सकता, बल्कि उनकी बात को आधा-अधूरा काटकर भ्रम फैलाया गया है। राम मंदिर के बाद अब मथुरा (Mathura) को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि 21 तारीख को वे बांके बिहारी के दर्शन करेंगे और वहां से संकल्प लेंगे कि औरंगजेब के कलंक की निशानी को मिटाकर भगवान कृष्ण का भव्य मंदिर (Grand temple) स्थापित किया जाए, जिसके लिए आने वाले दिनों में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ भी किया जाएगा।

