મનોરંજન

प्रियंका चोपड़ा ने ससुराल में सेलिब्रेट की होली, पति निक जोनस और सास-ससुर पर भी चढ़ा रंग

नई दिल्ली।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही अपने पति निक जोनस के साथ विदेश में सेटल हो गई हों, लेकिन वहां रहकर भी वो भारत की परंपराओं और त्यौहारों को नहीं भूलती हैं। चाहें होली हो, दीवाली हो या करवाचौथ… एक्ट्रेस विदेश में रहकर भी अपने सारे त्यौहार बहुत अच्छे से सेलिब्रेट करती हैं और अपने फैंस को बधाई देना नहीं भूलती हैं। आज होली के मौके पर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें वो पति निक जोनस और सास-ससुर के साथ होली के रंग में रंगी नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस की फोटो में दिख रहा है कि प्रियंका समेत सभी ने सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं और सभी लोगों के कपड़ों और चंहरे पर लाल पीले रंग लगे हुए हैं। फोटो में प्रियंका ने हाथ में पिचकारी पकड़ी हुई है तो वहीं सभी कैमरे की तरफ देखकर पोज़ दे रहे हैं। इस फोटो के अलावा एक्ट्रेस कुछ और भी फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें होली के ढेर सारे रंग रखे हुए दिख रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है, ‘होली रंगों का त्यौहार मेरे फेवरेट लोगों के साथ… हम सब इसे अपने चाहने वालों के साथ सेलिब्रेट कर सकते हैं, लेकिन अपने घर पर’। आप भी देखें फोटोज़।

ads image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x