केरल में कमीशन मनी पर चलती है राज्य सरकार : गिरिराज सिंह
तिरुवनंतपुरम।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तिरुवनंतपुरम में केरल विधानसभा चुनाव-2021 के लिए अपनी पार्टी का प्रचार किया और विरोधी दलों पर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कहा,’ केरल की सरकार कमीशन मनी पर चलती है। हमें लोगों ने बताया कि यहां कोई प्रोजेक्ट तब तक सफल नहीं होता, जब तक कमीशन नहीं दिया जाए’। मंत्री ने आगे कहा कि यह सरकार फेमस सरकार नहीं है।
राजनाथ सिंह भी इससे पहले साधा था निशाना
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के दौरे से पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी केरल पहुंचे थे। राजनाथ सिंह ने पंबाडी में रोड शो का नेतृत्व किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने रोड शो का नेतृत्व करते हुए कहा कि, केंद्र सरकार की नीति इस बात को सुनिश्चित करना है कि सभी को समान न्याय मिले।
राजनाथ ने कहा था कि केरल की जनता सियासी विकल्प की तलाश में है और मैं स्पष्ठ कहे देता हूं कि भाजपा तुष्टिकरण की नीति में विश्वास नहीं करती। हमें समर्थन दीजिए। हिंसा मुक्त प्रदेश बनेगा। सबका साथ सबका विकास होगा।