ગાંધીનગરગુજરાતરાષ્ટ્રીય

इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत हरियाणा के 27 युवा गांधीनगर की मुलाक़ात पर

गांधीनगर

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र गांधीनगर एवं माय भारत गांधीनगर द्वारा 15 फरवरी से 19 फरवरी तक इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हरियाणा राज्य के 5 जिलों फ़रीदाबाद, जीन्द, रोहतक, पानीपत और भिवानी से 27 युवा भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान युवाओं को गुजरात राज्य की कला, संस्कृति, खान-पान, जीवनशैली और भाषा के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान गांधीनगर जिले के विभिन्न प्रसिद्ध ऐतिहासिक और शैक्षणिक स्थानों का दौरा किया जाएगा। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी कार्यालय नेहरू युवा केंद्र गांधीनगर एवं मेरा भारत गांधीनगर द्वारा किया जा रहा है।

ads image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x