ahemdabadગુજરાત

अहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग का कोहराम: डोसा खाने से दो सगी बहनों की मौत, माता-पिता ICU में भर्ती, पुलिस ने कब्र से बाहर निकाला मासूम का शव

अहमदाबाद के चांदखेड़ा स्थित मारुति प्लाजा सोसाइटी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर बाजार से लाए गए डोसा बैटर (Batter) का सेवन करने से एक ही परिवार की दो छोटी बच्चियों की संदिग्ध मौत हो गई। विमलभाई प्रजापति 6 अप्रैल को पास की एक डेरी से तैयार घोल लाए थे, जिससे बने डोसे खाने के बाद परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गंभीर फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) के लक्षणों के बीच 4 वर्षीय मिश्री और केवल ढाई महीने की मासूम राहा की जान चली गई। वर्तमान में बच्चियों के माता-पिता की स्थिति नाजुक (Critical) बनी हुई है और वे अस्पताल के आईसीयू (ICU) में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

इस मामले ने 7 अप्रैल को तब नया मोड़ ले लिया जब पुलिस ने मौत की सही वजह जानने के लिए दफनाई गई ढाई महीने की बच्ची राहा के शव को एफएसएल (FSL) टीम की मौजूदगी में बाहर निकाला। पुलिस अब पेनलमार्टम (Panel Postmortem) के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह वाकया केवल फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। स्थानीय पुलिस निरीक्षक (PI) के अनुसार, संबंधित डेरी से खाद्य सामग्री के नमूने (Samples) लेकर लेबोरेटरी भेज दिए गए हैं और माता-पिता के ब्लड सैंपल की भी बारीकी से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और दहशत (Panic) का माहौल है और लोग बाजार में मिलने वाले तैयार खाद्य पदार्थों की शुद्धता पर सवाल उठा रहे हैं।

ads image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *