एप्पल में नए युग की शुरुआत: टिम कुक छोड़ेंगे CEO का पद, 25 साल पुराने भरोसेमंद साथी जॉन टर्नस संभालेंगे कमान
दिग्गज टेक कंपनी एप्पल (Apple) ने अपने नेतृत्व में बड़े बदलाव की घोषणा की है। लंबे समय से कंपनी का नेतृत्व कर रहे टिम कुक 1 सितंबर को सीईओ (CEO) का पद छोड़ देंगे। उनकी जगह एप्पल में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले जॉन टर्नस नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालेंगे। टिम कुक अब कंपनी में कार्यकारी अध्यक्ष (Executive Chairman) की भूमिका में रहेंगे। कुक ने 2011 में स्टीव जॉब्स के बाद कमान संभाली थी और उनके कार्यकाल में कंपनी की मार्केट वैल्यू में 3.6 ट्रिलियन डॉलर की अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। उनके नेतृत्व में एप्पल के शेयरों में 20 गुना उछाल (Surge) आया है, जो दुनिया के कॉर्पोरेट इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जाती है।
50 वर्षीय जॉन टर्नस 2001 में एप्पल से जुड़े थे और वर्तमान में वे हार्डवेयर इंजीनियरिंग के प्रमुख हैं। मैक, आईपैड और एयरपॉड्स जैसे प्रसिद्ध उत्पादों (Flagship Products) के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। नए सीईओ के रूप में टर्नस के सामने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में एनवीडिया और मेटा जैसी कंपनियों से मुकाबला करने की बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा, फोल्ડેबल डिवाइसेस और स्मार्ट ग्लास जैसी नई कैटेगरी में कंपनी को अग्रणी बनाए रखने की जिम्मेदारी भी उन पर होगी। इस फेरबदल के साथ ही एप्पल ने जॉनी स्रौजी को चीफ हार्डवेयर ऑफिसर नियुक्त किया है, जबकि टॉम मैरिब हार्डवेयर इंजीनियरिंग ग्रुप की कमान संभालेंगे। यह बदलाव एप्पल के भविष्य की दिशा तय करने में निर्णायक (Crucial) साबित होगा।

