ગુજરાત

वीजीआरसी दक्षिण गुजरात 2026 : यूक्रेन के दूतावास के प्रतिनिधिमंडल ने सूरत में ध्यान सत्र में भाग लिया

गांधीनगर,
सूरत के हजीरा रोड स्थित ऑरो यूनिवर्सिटी में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस (वीजीआरसी) के अंतर्गत आगंतुकों के लिए विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया है। अब तक लगभग 200 अतिथि इस ध्यान सत्र में शामिल हो चुके हैं। कॉन्फ्रेंस के पहले दिन यूक्रेन के दूतावास के प्रतिनिधिमंडल ने इस ध्यान सत्र में हिस्सा लिया और इस पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत श्री अरबिंदो इंटीग्रल लाइफ सेंटर की ओर से सुबह 9 से शाम 6 बजे तक अलग-अलग बैच में आगंतुकों के लिए निःशुल्क ध्यान सत्र का आयोजन किया गया है। इस कैम्पस में आगंतुकों को ध्यानशाला और साउंड गार्डन (सेंसोरियम) में ध्यान कराया जाता है। इस सत्र में पहले दिन भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ. ओलेक्सांद्र पोलिशचुक, उनकी पत्नी श्रीमती काटेर्यना बिला तथा कॉन्सुलेट जनरल सुश्री ऐना जैचेन्को ध्यान सत्र में शामिल हुए। इस विशेष ध्यान सत्र में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में आगंतुक पहुंच रहे हैं। विदेश से आए प्रतिनिधियों और डेलीगेट्स सहित राज्य पुलिस विभाग के अधिकारी तथा राज्य सरकार के अन्य अधिकारियों ने भी इस ध्यान सत्र का लाभ लिया है। वीजीआरसी के दौरान आगामी 5 मई तक हर किसी के लिए अलग-अलग बैच में ध्यान करने की व्यवस्था की गई है।

ads image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *