રાષ્ટ્રીય

ईडी की जांच के बीच कांग्रेस नेता के बेटे की बड़ी साज़िश

अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके के निवासी हरिकेश पटेल के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दूसरा पासपोर्ट (Passport) हासिल करने के आरोप में गुजरात एटीएस (Gujarat ATS) ने मामला दर्ज किया है। आरोपी हरिकेश गुजरात महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गीताबेन पटेल का बेटा है। उस पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (Enforcement Directorate) द्वारा बहुचर्चित ‘पावरबैंक ऐप मनी लॉन्ड्रिंग केस’ के तहत जांच की जा रही है। कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी का मूल पासपोर्ट अदालत और जांच एजेंसी के पास जमा करा लिया गया था, लेकिन विदेश यात्रा करने और कानूनी शिकंजे से बचने के लिए उसने एक बड़ी साजिश रची।

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने पहले दिल्ली क्राइम ब्रांच (Crime Branch) में अपना पासपोर्ट खो जाने की झूठी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उसने दिल्ली और आगरा के फर्जी रेंटल एग्रीमेंट बनाकर फर्जी पहचान पत्र तैयार करवाए। इन जाली दस्तावेजों के बल पर आरोपी ने गाजियाबाद स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस (Regional Passport Office) में आवेदन कर 26 जुलाई 2024 को दूसरा नया पासपोर्ट हासिल कर लिया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उसने कोर्ट (Court) में अपना असली पासपोर्ट जमा होने की बात छिपाई, जिसको लेकर अब सुरक्षा एजेंसियां आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही हैं।

ads image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *