गांधीनगर के अडालज रोड पर भीषण सड़क हादसा, गरुबा खेलकर लौट रहे एमबीबीएस छात्रा समेत 3 की मौत
गांधीनगर के अडालज रोड पर महाराजा होटल के पास दशहरे की सुबह एक भीषण सड़क हादसा (Road accident) हो गया। गांधीनगर में नवरात्रि का गरबा खेलकर अहमदाबाद लौट रहे चार दोस्तों की कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर (Road divider) से टकरा गई और पलट गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कार सवार एक युवक और एक युवती ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तुरंत नजदीकी अस्पताल (Hospital) पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और युवती की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
मृतकों में 25 वर्षीय आस्था मूल रूप से राजकोट की रहने वाली थी और अहमदाबाद के हॉस्टल में रहकर एमबीबीएस के अंतिम वर्ष (Final year MBBS student) की पढ़ाई कर रही थी। कार में सवार चौथे युवक की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है और उसका आपातकालीन चिकित्सा (Emergency treatment) कक्ष में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अन्य दो मृतकों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। त्योहार के दिन हुए इस दुखद हादसे से पीड़ित परिवारों में मातम छा गया है।

