स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क का ऐतिहासिक ऐलान, अमेरिका के हर बच्चे को देंगे कंपनी का एक-एक शेयर
दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क (Elon Musk) ने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए अपनी प्रमुख रॉकेट निर्माता कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) का एक-एक शेयर अमेरिका के प्रत्येक बच्चे को उपहार में देने का फैसला किया है। मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Social media platform X) पर पोस्ट कर पुष्टि की है कि वह अगले साल से इस अनूठी पहल की शुरुआत करेंगे। संयुक्त राष्ट्र (UN) के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में 18 साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या लगभग 7.4 करोड़ है। वर्तमान में स्पेसएक्स के एक शेयर की कीमत करीब $146 (भारतीय मुद्रा में लगभग ₹13,861) है, जिसके आधार पर मस्क अपने हिस्से से कुल 10.8 अरब डॉलर यानी लगभग 1.02 लाख करोड़ रुपये के शेयर बच्चों को भेंट करेंगे।
एलन मस्क इस निजी एरोजस्पेस कंपनी (Private aerospace company) के सबसे बड़े शेयरधारक हैं और हालिया रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 48.4 प्रतिशत है। हालांकि, मस्क ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इन शेयरों के वितरण की प्रक्रिया (Distribution process) क्या होगी, कौन से बच्चे इसके पात्र होंगे और शेयर किस तारीख को खातों में जमा किए जाएंगे। आने वाले दिनों में सरकार की मंजूरियों और ट्रस्ट (Special trust) से जुड़ी इन तमाम औपचारिकताओं की पूरी रूपरेखा साझा किए जाने की संभावना है। स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट (Starlink satellite internet) और अंतरिक्ष मिशनों के क्षेत्र में अग्रणी यह निजी कंपनी इस कदम से एक नया इतिहास रचने जा रही है।

