डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, ओवल ऑफिस में जलाया पारंपरिक दीया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस के ऐतिहासिक ओवल ऑफिस में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख नेताओं, उद्योगपतियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ दिवाली की भव्य उत्सव की शुरुआत की। इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति ट्रंप ने पारंपरिक दीया प्रज्वलित कर दिवाली का जश्न मनाया। इस भव्य कार्यक्रम (Grand event) में विदेश मंत्री मार्को रुबियो, सोशल सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन के डिप्टी कमिश्नर अर्जुन मोदी, अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और एफबीआई (FBI) डायरेक्टर कश पटेल सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।
व्हाइट हाउस (White House) में आयोजित इस समारोह में प्रौद्योगिकी और व्यापार क्षेत्र की कई दिग्गज शख्सियतें जैसे आईबीएम (IBM) के सीएमडी अरविंद कृष्णा, माइक्रोन टेक्नोलॉजी के संजय मेहरोत्रा और टेक उद्योगपति विशाल गोंडल भी शामिल हुए। जीओक्यूआईआई (GOQii) टेक्नोलॉजी के संस्थापक विशाल गोंडल ने राष्ट्रपति ट्रंप को हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) भेंट की और इस गौरवशाली पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों और अंधकार पर प्रकाश की विजय की कामना करते हुए सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

