ગુજરાતરાષ્ટ્રીયવેપાર

पीएम मोदी का राजस्थान और गुजरात दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वे देश की स्वास्थ्य सेवा और उच्च तकनीक (High-Tech) के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली महत्वाकांक्षी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। सुबह अजमेर पहुंचे पीएम मोदी ने ‘स्वस्थ नारी, विकसित भारत’ संकल्प के तहत राष्ट्रव्यापी ‘ह्यूमन पेपिलोमावायरस’ (HPV) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। यह अभियान महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) को रोकने के लिए एक बड़ा हथियार साबित होगा। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान में ₹16,680 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया और 21,800 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र (Appointment Letters) सौंपे। स्वास्थ्य के प्रति यह बड़ी पहल देश की भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक गेम-चेंजर (Game-Changer) मानी जा रही है।

दोपहर बाद गुजरात के साणંદ पहुंचे प्रधानमंत्री ने ‘माइक्रोन’ (Micron) के अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग प्लांट का उद्घाटन किया। ₹22,500 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित यह प्लांट भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाइ चेन (Supply Chain) में एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में स्थापित करेगा। इस अवसर पर भारत में निर्मित पहली सेमीકંડક્ટર मेमोरी चिप (Memory Chip) का व्यावसायिक शिपमेंट भी शुरू किया गया, जो ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ की बड़ी सफलता है। इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास सितंबर 2023 में किया गया था और इतने कम समय में उत्पादन शुरू करना भारत की बढ़ती कार्यक्षमता (Efficiency) को दर्शाता है। इस प्लांट के शुरू होने से गुजरात में रोजगार के हजारों नए अवसर पैदा होंगे और भारत चिप निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएगा।

ads image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *