રમતગમત

टेस्ट क्रिकेट में भारत के संकटमोचक रहे रहाणे ने लिया संन्यास

भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों और खेल जगत के लिए एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। भारतीय टीम के अनुभवी और भरोसेमंद मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया के पूर्व उपकप्तान रहे रहाणे ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का ऐलान करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), अपने साथी खिलाड़ियों और प्रशंसकों का उनके अटूट समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की कई यादगार जीत में अहम भूमिका निभाने वाले इस स्टार खिलाड़ी के अचानक संन्यास के फैसले ने पूरे क्रिकेट जगत को भावुक कर दिया है।

अजिंक्य रहाणे को भारतीय टेस्ट टीम का सबसे संकटमोचक और शांत स्वभाव का खिलाड़ी माना जाता था। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में कई बेहतरीन पारियां खेलकर भारत को जीत दिलाई है, जिसमें साल 2020-21 का ऑस्ट्रेलिया दौरा सबसे खास माना जाता है जब उनकी कप्तानी (Captaincy) में भारत ने ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती थी। अपने लंबे और सफल करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किए और एक बेहतरीन स्लिप फील्डर (Slip Feilder) के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। रहाणे के संन्यास के बाद क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं और भारतीय क्रिकेट में उनके दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया है।

ads image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *