આંતરરાષ્ટ્રીયરાષ્ટ્રીય

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर की अमेरिका में हुई हिरासत

लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी पर अमेरिका में बैठकर भारत में लॉरेंस गैंग की तमाम आपराधिक गतिविधियों (Criminal activities) को संचालित करने का गंभीर आरोप है। हाल ही में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित जुहू आवास के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी इसी ने ली थी, साथ ही बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियों को धमकी भरे ऑडियो भेजने के मामलों में भी इसका नाम सामने आया था। अमेरिकी एजेंसी ICE (Immigration and Customs Enforcement) ने कैलिफोर्निया (California) से इसे हिरासत में लिया है, जिसे विदेश की धरती से भारत में अपराध फैलाने वाले गैंगस्टर्स के खिलाफ एक बड़ी और महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

हैरी बॉक्सर पर हत्या, जबरन वसूली और रंगदारी जैसे कई संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले इसी तरह के मामलों में वांछित अन्य गैंगस्टर्स हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिकी एजेंसियों द्वारा हिरासत में लिया जा चुका है। सुरक्षा एजेंसियों (Security agencies) का मानना है कि विदेश में छिपकर भारत विरोधी और आपराधिक नेटवर्क चलाने वाले अपराधियों पर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिकंजा कसा जा रहा है, जिससे आपराधिक गतिविधियों (Criminal network) को करारा झटका लगा है।

ads image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *