રાષ્ટ્રીયવેપાર

शेयर बाजार में हाहाकार: अमेरिका-ईरान तनाव से टूटा भारतीय बाजार, सेंसेक्स 700 अंक और निफ्टी 250 अंक नीचे

पश्चिम एशिया में तेजी से गहराते अमेरिका-ईरान युद्ध के संकट और वैश्विक अनिश्चितता के चलते दुनिया भर के बाजारों में भारी हलचल देखने को मिल रही है। इस वैश्विक तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) पर पड़ा, जहां बुधवार को बाजार खुलते ही निवेशकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) अपने पिछले बंद 76,944 की तुलना में गिरकर 76,471 पर खुला और देखते ही देखते 700 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ 76,135 के निचले स्तर तक पहुंच गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी रेड जोन (Red Zone) में 23,858 पर खुलने के बाद लगातार नीचे खिसकता हुआ 23,786 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया। बाजार में आई इस अचानक मंदी में लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप (Smallcap) तीनों ही श्रेणियों के शेयरों में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। प्रमुख कंपनियों में इंडिगो, गोदरेज प्रॉपर्टीज और केफिन टेक जैसे बड़े शेयरों में 2 से 3.5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की संपत्ति में भारी कमी आई है।

ads image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *